निगोही। क्षेत्र के मोहरतला गांव निवासी 35 वर्षीय संजीव की मंगलवार शाम छत पर हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से उतरे करंट से मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, संजीव पंजाब में नौकरी करते थे। कुछ दिन पूर्व ही घर आए थे। मंगलवार की देर शाम संजीव छत पर पड़ा सरिया सीधा कर रहे थे। इस दौरान सरिया छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर सुन अस्पताल पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े। पत्नी शीतल बेसुध हो गईं। मृतक की दो बेटी और एक बेटे की जिम्मेदारी अब शीतल के कंधों पर आ गई है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है।