क्षेत्र के गांव कुतुआपुर पूर्वी निवासी 25 वर्षीय रामकृपाल ने बुधवार को घरेलू कलह के चलते ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र के गांव कुतुआपुर पूर्वी निवासी सुरेश का 25 वर्षीय युवक रामकृपाल बुधवार शाम तीन बजे घरवालों से किसी बात से नाराज होकर चला गया। काफी देर तक उसके घर न पहुुंचने पर रामकृपाल को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। शाम पांच बजे किसी ने उन्हें सूचना दी कि ऐंगवा स्टेशन के हरई गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक अविवाहित था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकृपाल की मौत से घरवालों में कोहराम मच गया।