अजय वर्मा का फाइल फोटो। नेशनल हाईवे पर ऑटो से हादसे वाली खबर
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर मौजमपुर गांव के पास रविवार सुबह डीसीएम और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो सवार थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चांदापुर निवासी अजय वर्मा (40) की मौत हो गई। जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
खेतीबाड़ी करने वाले अजय की ससुराल तिलहर के मोहनपुर गांव में है। शुक्रवार को अजय ससुराल गए थे। रविवार सुबह वह घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव के पास करीब साढ़े आठ बजे डीसीएम ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें अजय की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायल ओमप्रकाश निवासी फर्रुखाबाद और राजबहादुर को एंबुलेंस के जरिये राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजकर भर्ती कराया है। पुलिस ने अजय के शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनकी मौत से पत्नी निशा व तीन बच्चे काफी गमजदा हैं।