फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजे बजाने को रोकने पर युवाओं की पुलिस से नोकझोंक

Tue, 23 Jan 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा में डीजे बजाने को लेकर युवाओं की पुलिस से नोकझोंक। स्रोत-जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव बिलंदापुर में युवाओं को बाइक रैली में डीजे बजाने को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि पुलिस ने डीजे बजाने को लेकर रोक दिया था। इसके बाद कहासुनी हुई।
विज्ञापन

बिलंदापुर गांव से सोमवार को युवा बाइक रैली निकाल रहे थे। बताते हैं कि रैली के दौरान डीजे बजाने को पुलिस ने रोक दिया। युवाओं ने डीजे रोकने पर नाराजगी जताई। युवा नेता सुदेश सिंह ने कहा कि शासन ने भी डीजे से रोक हटा ली है। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद इंस्पेक्टर राजीव सिंह से फोन पर बात कराई गई। उनके समझाने के बाद रैली निकाली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ युवा डीजे के ऊपर बैठने का प्रयास कर रहे थे। ऊपर बैठने से रोकते हुए रैली को शांतिपूर्वक तरीके से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें