देवकली। आलमपुर पिपरिया गांव के सूरजपाल सिंह को सोमवार की शाम बंडा कस्बे से घर जाते समय खुटार मार्ग पर एक अस्पताल के पास कुछ लोगों ने रंजिशन घेरकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटा और बाद में सिर पर तलवार से प्रहार कर घायल कर दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना के दौरान उनके साथ मौजूद गांव के सुखविंदर व हरिओम को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस के अनुसार मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद