शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने शनिवार सुबह शहबाजनगर पुल के पास घेराबंदी करते हुए निगोही के घुसगवां गांव निवासी अनुराग उर्फ छोटू को दबोच लिया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी ने बाइक निगोही बाजार से अपने साथी गांव के अभिषेक के साथ मिलकर चोरी की थी। बाइक बेचने के लिए जाते समय उसे पकड़ा है। संवाद