शाहजहांपुर। तिलहर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिरियागंज चौराहे के पास से युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बाइक को दिल्ली से चुराकर ला रहा था। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि बाईपास चौराहे पर मंदिर के पास बाइक सवार को रुकने का इशारा करने पर रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगा था। उसे पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम खालिद निवासी ग्राम डभौरा बताया है। संवाद