फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धन्यवाद मोदी सम्मेलन में कृपाण लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित धन्यवाद मोदी सम्मेलन में एक युवक कृपाण लेकर पहुंच गया। सदर पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी भवन में धन्यवाद मोदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप मौजूद थे। अतिथियों के आने से पहले सदर बाजार पुलिस ने कार्यक्रम में आए एक युवक के बैग की तलाशी ली तो उससे कृपाण बरामद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर सदर आरपी सिंह ने बताया कि युवक ने अपना नाम सुनील वर्मा निवासी उदहा थाना सेहरामऊ दक्षिणी बताया है। उसके बैग में कृपाण रखी मिली। सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें