फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त संग नहाने गया युवक बहगुल में डूबा

Sat, 27 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
दोस्त संग नहाने गया  युवक बहगुल में डूबा 
विज्ञापन
शनिवार सुबह दोस्त के साथ बहगुल नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। जवान बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद घरवालों में हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन

गांव याकूबपुर निवासी असरूद्दीन का करीब 30 साल का बेटा शमीम कोला मोड़ पर मोबाइल की शॉप चलाता है। शनिवार को वह रोज की तरह अपनी दुकान पर गया था। सुबह करीब दस बजे गांव रौली बौरी निवासी उसका दोस्त फिरोज दुकान पर पहुंचा। बातों ही बातों में नदी पर जाकर नहाने का प्रोग्राम बन गया। बताते हैं कि उसके बाद दोनों दोस्त गांव कोठामंझा के पास बह रही बहगुल नदी पर जा पहुंचे। वहां शमीम नदी में उतरा ही था कि बहाव तेज होने के कारण डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्त फिरोज चीखा चिल्लाया, लेकिन आसपास कोई मौजूद न होने से मदद नहीं मिल सकी। सूचना पाकर पास-पड़ोस के गांववाले तथा परिवारीजन मौके पर पहुंचे। बुलाए गए स्थानीय तैराकों ने नदी में शमीम की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शमीम मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। यहां बताते चलें कि शमीम के छोटे भाई सगीर की बीते साल कायमगंज में हुई रोड दुघर्टना में मौत हो गई थी। एक और जवान बेटे की मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें