तिलहर। शेरगढ़ गांव में बुधवार को दोपहर करीब दो बजे किसी बात से नाराज युवती आत्महत्या के इरादे से घर के कमरे में कुंडे से चुन्नी के गले में फंदा डालकर लटक गई। उसी दौरान घरवाले कमरे के अंदर पहुंच गए और उन्होंने उसे समय रहते फंदे नीचे उतार लिया। बेहोशी की हालत में परिजन युवती को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि सीएचसी से युवती के फंदे पर लटकने की सूचना मिलने पर जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद