शाहजहांपुर। ट्रेन में युवती के छेड़खानी का आरोप लगाने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने जीआरपी में तैनात सिपाही गौरव सिंह को निलंबित कर दिया है।
सीओ जीआरपी ऋशिकेश यादव के अनुसार, जिले में संबद्ध सिपाही गौरव सिंह ट्रेन में स्वॉयड ड्यूटी पर था। सिपाही ने युवती से मोबाइल सही से पकड़ने के लिए कहा था, जिससे मोबाइल चोरी न हो जाए। जिस पर युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। संवाद