तिलहर। बाइक से शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे यहां आ रहे कांट क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी पवन राजनपुर गांव के पास बाइक में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल पवन को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद पवन को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद