फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार थाने में युवक संदिग्ध हालत में घायल, पेट में गहरा घाव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोपी खुटार के मोहल्ला बगियानाथ निवासी अभिषेक सक्सेना थाने में संदिग्ध हालत में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट में गहरा घाव हुआ है। उसकी हालत देख पशोपेश में आई पुलिस उसका इलाज करा रही है।
विज्ञापन

दो माह पहले खुटार के एक मोहल्ले की युवती गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने मोहल्ला बगियानाथ निवासी 19 वर्षीय अभिषेक सक्सेना पर युवती को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन पहले पुलिस ने अभिषेक और युवती को तलाश लिया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था और अभिषेक को थाने में बैठा लिया गया। मंगलवार को अभिषेक संदिग्ध हालत में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट से खून निकल रहा था। जानकारी होने पर पुलिस उसे सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन पुलिस उसे खुटार के ही एक निजी अस्पताल में ले गई और इलाज कराया। डॉक्टर ने अभिषेक की हालत ठीक बताई है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि अभिषेक थाने के ऑफिस में बैठा था और चक्कर आने से गिरने के कारण उसके पेट में शीशा लग गया, जिससे वह घायल हो गया।
सीएचसी पर नहीं लिखाया भर्ती कराने वाले का नाम
पुलिस अभिषेक को सीएचसी ले गई, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे भर्ती कराते समय अपना नाम नहीं लिखवाया। इमरजेंसी रजिस्टर में अभिषेक को लाने वाले के स्थान पर पुलिस व्हीकल लिखा है। उधर सीएचसी से रेफर करने के बाद अभिषेक को नियमानुसार जिला अस्पताल ले जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस उसे निजी अस्पताल ले गई और इलाज कराया। सवाल है कि अभिषेक को ज्यादा चोट लगी होती और कोई अनहोनी होती तो कौन जिम्मेदार होता।
विज्ञापन

न किया चालान, न छोड़ा
युवती के साथ अभिषेक के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि अभिषेक को थाने में बैठा लिया गया। नियमानुसार अभिषेक को 24 घंटे के अंदर न्यायालय में पेश किया जाना चाहिए था। अभिषेक के पिता और मां का स्वर्गवास हो चुका है।
थाने में किसी युवक के घायल होने की जानकारी नहीं है। किसी ने मामले की शिकायत भी नहीं की है। खुटार के थाना प्रभारी से जानकारी की जाएगी। - पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें