पुवायां में बेहोशी की हालत में मिले युवक को सीएचसी भिजवाते पुलिसकर्मी
पुवायां। रविवार को एक युवक कई घंटे पुवायां कस्बे में हाईवे के किनारे पड़ा रहा। बाद में लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
रविवार को दिन में 11 बजे लोगों ने मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर एक युवक को बेसुध पड़ा देखा। युवक के पास एक बैग भी था। पहले तो लोगों ने समझा कि युवक नशे के कारण हाईवे किनारे लेट गया है। शाम छह बजे तक युवक के न उठने पर पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी पाकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को सीएचसी पहुंचाया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि युवक की बैग से मिले आधारकार्ड में उसका नाम कृष्णपाल सिंंह और पता गांव कचूरीचंद्र थाना महोली, जनपद सीतापुर लिखा है। एक अन्य कागजात पर दिल्ली का पता मिला है। कृष्णपाल सिंह को पुवायां सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। मामला जहरखुरानी का लगता है।