बंटी की मौत का पता चलने पर पुलिस ने रात में करीब दस बजे निरंजन को थाने से छोड़ दिया। निरंजन के अनुसार, उनके घर पहुंचने के दस मिनट बाद ही फिर से पुलिस घर पहुंची और बंटी के बारे में पूछताछ की। निरंजन का आरोप है कि पुलिस के धमकाने पर ही बंटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।
बंटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बंटी की पांच साल पहले मुस्कान से शादी हुई थी। बंटी भी पिता के साथ ही होटल में काम करता था। बंटी की मौत से पत्नी मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। बंटी की मां ज्ञानदेवी के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मृतक का भाई एक लड़की को ले गया था। इसके चलते उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस के धमकाने की बात निराधार है।