फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रॉली से गिरे मजदूर की कुचलकर मौत, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Fri, 30 Jun 2023 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी पुत्तूलाल के 20 वर्षीय बेटे अर्जुन की ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। वह ट्रॉली पर ईंट लोड करने का काम करता था।
विज्ञापन
हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी पुत्तूलाल का 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन की ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। साथ के मजदूरों ने बंदर के झपटने से लड़खड़ाकर गिरने से मौत होने की बात जानकारी दी। 

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाराज परिजनों ने शाम को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नखासे के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर 35 मिनट के बाद जाम खुलवा दिया।

अर्जुन ईंट के भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह दस बजे वह ट्रॉली में ईंट भरकर लौट रहा था। कसरक हॉल्ट के पास ट्रॉली से कुचलकर उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता पुत्तूलाल के अनुसार, अर्जुन ने लघुशंका करने के लिए ट्रैक्टर को रुकवाया था। उसके चढ़ने के दौरान चालक ने ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। इससे लड़खड़ाकर गिरने से अर्जुन की कुचलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थाने में सांप ने छकाया: पुलिस को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, सपेरे भी आए; पेड़ की चोटी पर जाकर हुआ 'गायब'
 

दूसरी ओर उसके साथी मजदूर सूरज ने बंदर के झपटने के बाद गिरने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे शव को घर ले जाते मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ हाईवे पर आ गए। महिलाओं के सड़क पर बैठने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तमाशबीनों को हटाने के लिए लाठियां भी फटकारीं। इस दौरान पुलिस की महिलाओं से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद थाना प्रभारी पवन पांडेय ने वार्ता की, लेकिन बात नहीं बन सकी। 

सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब करीब 35 मिनट के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली भी थाने में खड़ी करा ली है।

पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा हुए परिजन

अर्जुन के परिजन पुलिस की कार्यशैली से काफी ज्यादा खफा हैं। मृतक के पिता पुत्तूलाल ने बताया कि बेटे की मौत के बाद पुलिस ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। पुलिस सीएचसी, थाने व राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजने की बात कहते हुए टालती रही। जिस वाहन से उनके परिवार को पोस्टमार्टम पर भेजा, वह भी काफी धीमी गति से लाया गया। पुत्तूलाल ने बताया कि बेटे की मौत की जानकारी गांव के एक दूध बेचने वाले व्यक्ति से मिली।

अगले साल होनी थी अर्जुन की शादी

पुत्तूलाल के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। अर्जुन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी के लिए मां रामबेटी तैयारी कर रही थी। पुत्तूलाल ने उसकी शादी अगले साल के लिए टाल दी थी। बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

पांच किमी लगा लंबा जाम

हाईवे जाम होने के बाद वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोनों ओर से कारों, रोडवेज बस, ट्रक व अन्य वाहन फंस गए। जाम में फंसे यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि हादसा होने के बाद पुलिस अर्जुन को उपचार के लिए सीएचसी लेकर गई थी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें