तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर साेमवार को अपराह्न करीब तीन बजे विद्युत उपकेंद्र के सामने बाइक से खाद लेकर घर लौट रहे गुरगिया बहादुरपुर गांव के गोधन पीछे से आई एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक भाग गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने गोधन को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद