शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 15 फरवरी तक नि:शुल्क रिफिल सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। पहले चरण में इस योजना में नवंबर से दिसंबर तथा दूसरे चरण में जनवरी से मार्च तक रिफिल सिलिंडर प्रदान किए जाने हैं। शासन ने पहले चरण में सिलिंडर रिफलिंग के लिए निर्धारित अवधि को 15 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है, जिन लोगों को 31 दिसंबर तक रिफिल नहीं मिल सकी, वह 15 फरवरी तक प्राप्त कर सकते हैं। द्वितीय चरण में लाभार्थियों को जनवरी से मार्च तक रिफिल प्रदान की जाएगी। लाभार्थी किसी भी एलपीजी वितरक के यहां अपना आधार प्रमाणन सुगमता से कराकर निशुल्क रिफिल प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी ने दी है। संवाद