फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क योग विज्ञान चिकित्सा शिविर का आयोजन

Sat, 05 Aug 2017 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राईखेड़ा में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में स्वस्थ भारत समृद्ध भारत मिशन के अंतर्गत गांव के शिव मंदिर परिसर में निशुल्क योग चिकित्सा शिविर का समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन जिला योग प्रचारक योगाचार्य रानू परमार्थी ने योगाभ्यास के बाद आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस के मौके पर योग साधकों को औषधीय पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रसोईघर में औषधि का भंडार होता है सब्जियों में प्रयुक्त होने वाले सभी मसालों में किसी न किसी रोग को ठीक करने का गुण छुपा होता है परंतु जानकारी के अभाव में हम सभी अंग्रेजी दवाइयों का इस्तेमाल करते रहते हैं जिसके द्वारा हमारे धन और स्वास्थ्य दोनों की हानि होती है। उन्होंने साधकों से खुले में शौच न करने की अपील करते हुए वातावरण को साफ  स्वच्छ रखने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान थानेश्वर वर्मा, आकाश शर्मा, रघुनाथ वर्मा, कमलेश कुमार, करुणेश कुमार,रूपलाल, वीरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, सुमित कुमार वर्मा, राजेंद्र, अशोक कुमार, गयादीन, सरबजीत, राजेंद्र कुमार, गयाराम, रामनरेश, अजय कुमार, गिरीश चंद्र,राजवती, उमा देवी, विमला,कल्याणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें