शाहजहांपुर में परीक्षाफल के साथ छात्र-छात्राएं
- मौलाना शाही एजुकेशन प्वाइंट मामूड़ी में रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मौलाना शाही एजुकेशन प्वाइंट स्कूल मामूड़ी में रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया।
होनहार छात्रों को रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि दीनी दुनियावी तालीम में प्रथम स्थान एनसी के दिलशाद ने प्राप्त किया। अर्श ने दूसरे, इरम ने तीसरा स्थान पाया। केजी में यासमीन, कक्षा एक में फैजान अंसारी, दो में कशिश मंसूरी, तीन में अब्दुल रहमान व चार में राबिया नूरी ने प्रथम स्थान पाया। शायर राशिद हुसैन राही, डॉ. इरफान ह्यूमन, आहिल रजा, फलक, जीशान, फारुख, मोहिउद्दीन, वारिस अली, कायनात, अनम, शाजिया, अब्दुल अहद के उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया। हाफिज कासिम अख्तर वारसी, कदीर खान, अस्फिया अंसारी, गजाला नूरी, अनम सिद्दीकी, उत्तम कुमार, मायाराम, इमरान खान मौजूद रहे।