शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि दो निरीक्षकों समेत 15 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। निरीक्षक यशपाल को साइबर क्राइम थाना और निरीक्षक देवेंद्र कुमार को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अशोक कुमार को कलान थाने में तैनाती दी गई है, जबकि इंद्रपाल को कटरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। सत्यवीर पाल, धर्मेंद्र कुमार और राजवीर को परशुरामपुरी भेजा गया है। वहीं, कलान चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। संवाद