फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चित्रकला प्रतियोगिता में यश प्रथम और उमंग द्वितीय रहे

विज्ञापन
रोटी गोदाम स्कूल में बच्चों को पुरस्कृत करते बीएसएनएल के अ​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाएगा। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को बीएसएनएल के अधिकारियों ने रोटी गोदाम स्कूल में स्मार्ट लर्निंग के लिए अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

संचार निगम उप महाप्रबंधक गिरजेश कुमार गुप्ता, उप मंडलीय अभियंता जगदीश प्रसाद एवं लेखा अधिकारी रजनीश ने छह से दस वर्ष की आयु के बच्चों को पेपर, कलर, पेंसिल आदि उपलब्ध कराए। इस बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में यश सक्सेना प्रथम, उमंग द्वितीय और अंश मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें अधिकारियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर एआरपी मोहम्मद लतीफ, दूर संचार अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक इमरान सईद खां, खुशबू सबूर, नीलम, मेघा, श्वेता, आशीष कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें