पुवायां। गांव लखनापुर स्थित संतरा नाथ महाराज स्थान पर श्री रुद्र महायज्ञ और शिवकथा का आयोजन 25 नवंबर से एक दिसंबर तक होगा। 25 नवंबर को पंचांग और भूमिपूजन से यज्ञ का शुभारंभ होगा। 26 नवंबर को कलश यात्रा और यज्ञ, 29 नवंबर को महारुद्राभिषेक और सामूहिक आरती होगी। एक दिसंबर को गौरी पूजन और पूर्णाहुति होगी। दो दिसंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ को आचार्य श्यामजी शुक्ल कराएंगे और शिवकथा कथा व्यास शिवलाल शुक्ल सुनाएंगे। संवाद