फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विरोधी को पछाड़ने वाले पहलवान पुरस्कृत

Thu, 11 Jan 2024 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हनुमतधाम ​स्थित अखाड़ा पर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते वरिष्ठ भा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कुश्ती संघ व जिला ओलंपिक संघ की ओर से हनुमत धाम स्थित अखाड़ा पर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया जिसमें कुल 16 प्रतिभागियों ने अपने आयु वर्ग और ओपन आयु वर्ग में हाथ आजमाया। अपने विरोधी को पछाड़ने के लिए दांव लगाए। जिसमें विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 50 किग्रा भारवर्ग में सागर, 57 किग्रा में हीरेंद्र, 61 किग्रा में प्रकाश यादव, 65 किग्रा में कुणाल यादव, 70 में हर्ष प्रताप सिंह, 79 किग्रा में जितिन श्रीवास्तव ने पहला प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने से अधिक वजन में जितिन, सीतेश यादव, हीरेंद्र यादव, प्रकाश व हर्ष विजेता रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू, विशिष्ट अतिथि युवा भाजपा नेता राजकमल वाजपेयी व जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने विजेताओं को मेडल और शील्ड प्रदान की। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, सचिव विपिन अग्निहोत्री, एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता पहलवान सूबेदार अरविंद कुमार, जितिन कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव सुंदर यादव, कुनाल राठौर, अमन अवस्थी, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें