फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भजन-कीर्तन के साथ की गई स्कंदमाता की उपासना

Mon, 27 Mar 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में नवरात्र के पांचवें दिन कृष्णानगर स्थित मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करती
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन देवी मां के स्कंदमाता स्वरूप को पूजा गया। देवी भक्तों ने भजन-कीर्तन कर उनकी उपासना की। नौ दिनों का उपवास रखने वाले भक्तों ने अज्ञारी डाली।
विज्ञापन

रविवार को चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन रहा। इसमें देवी मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का आह्वान किया गया। सुबह से समय घरों और मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। भक्तों ने कंडा जलाकर उसमें अज्ञारी डाली। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। भक्तों ने आरती में हिस्सा लेने के बाद प्रसाद ग्रहण किया गया। शहर के देवी मंदिरों में सुबह को ही नहीं शाम को भी भक्तों का तांता लगा। आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
बिसरात स्थित काली माता मंदिर पर महिलाओं ने ढोलक व मजीरा बजाकर भजन गाए और नृत्य भी किया। कृष्णानगर मंदिर में भी भजन-कीर्तन हुआ। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख देवी मंदिरों के भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी लोग देवी मां के दर्शन को पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों के बाहर मेला जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। जहां पर प्रसाद के साथ ही श्रृंगार का सामान और खिलौने आदि की दुकानें भी सजी हुई हैं, जिन पर महिलाएं व बच्चे खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन


भजन संध्या में माता की भेंटें गाईं
शाहजहांपुर। खिरनीबाग में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने माता की भेंटें गईं। रश्मि ने ‘दीया थाली बिच जलाता है’ गाया। अनुपमा ने ‘मायके में अखंड ज्योति जले’ भजन सुनाया। माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर कृष्णानगर मंदिर से अन्नू, रेखा शर्मा, प्रेम टूटेजा, अनुपमा, क्षमा शर्मा, साक्षी आदि रहे। इनके अलावा बबिता, नीती सक्सेना, रश्मि सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें