फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रदेश से आए 103 श्रमिकों की हुई स्क्रीनिंग, 12 लोग जांच को भेजे जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। दूसरे प्रदेशों से आए 103 श्रमिकों की सीएचसी की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान श्रमिकों को जरूरी जानकारी भी दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि गांव जारमानो, बेहटा, जेबां, क्लटरगंज और पुवायां इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर पर रैपिड रिस्पांस टीम भेजकर कुल 103 प्रवासी श्रमिकों की जांच कराई गई। पुवायां इंटर कालेज से 12 श्रमिकों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी श्रमिकों को कोरोना से जागरूकता के बारे में जानकारी देते हुए मास्क लगाए रखने, हाथों को कई बार साबुन से धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। स्क्रीनिंग में सभी व्यक्ति स्वस्थ पाए गये। टीम में डॉ. प्रदीप कटियार, डॉ. बृजेश मिश्रा, सुभाष पांडे, ग्रिजेश गुप्ता, साजि़द खान, गौरव शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें