फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेल रोड पर जलापूर्ति लाइन जोड़ने का काम पूरा

Mon, 12 Feb 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंटा रोड पर जाम के चलते लगी वाहनों की कतार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जेल रोड पर डॉ. गेरा अस्पताल के सामने सीवर लाइन की खोदाई के दौरान टूटी जलापूर्ति की लाइन को जोड़ने का काम रविवार को पूरा कर लिया गया। हालांकि, सड़क पर मिट्टी पड़़ी होने से जाम लगने के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, निशात से बहादुरगंज पंचराहा रोड पर सीवर लाइन बिछाने काम चलता रहा, जिसके चलते लोगों को दुश्वारियां हुईं। जल निगम के अभियंता विनय शाक्य ने बताया कि अंटा रोड पर जलापूर्ति की लाइन को जोड़ दिया गया है, जहां पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, उसको भी जल्द पूरा कराने का प्रयास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें