फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूमधाम से महिलाओं ने निकाली कांवड़ व कलशयात्रा

विज्ञापन
शहर में कांवड़ व कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रावण मास पर महिला श्रद्धालुओं ने धूमधाम से कांवड़ व कलशयात्रा निकाली। गर्रा घाट से जल भरने के बाद महिलाएं हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ व कलश लेकर निकलीं। जगह-जगह कांवड़यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे पर बज रहे भोले बाबा के भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद रोजा स्थित शिव मंदिर पहुंच महिलाओं ने महादेव की आराधना कर जलाभिषेक किया। पूजा, ममता, मोहिनी, काव्या, शालिनी, सुनीता, मंजू, तान्या आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें