रमनदीप कौर ने दरोगा रामायण सिंह और परमजीत कौर ने जुबैर बेग को दांतों से काट कर घायल कर दिया। दरोगा की ओर से आरोपियों के खिलाफ सात क्रिमिनल ला अमेडमेंट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश... पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!
पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दबिश देकर भगवान सिंह, परमजीत कौर, गुरविंदर कौर, जसविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी किशोरी को भी पकड़ा गया है, उसे किशोर न्यायालय भेजा गया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है। कोर्ट से सभी को जेल भेज दिया गया है।
एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम से हाथापाई कर रोशन सिंह को छुड़ाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।