फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं ही तय करती हैं राष्ट्र का स्वरूप : यतींद्रानंद

Mon, 20 Feb 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर के कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में आरएसएस की ओर से रविवार को मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने सम्मेलन में कहा कि राष्ट्र का निर्माण कैसे हो और उसका स्वरूप कैसा रहे, यह महिलाएं ही तय करती हैं।
विज्ञापन



स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि जन्म देने के बाद बच्चे को संस्कार देने का जिम्मा मां के ऊपर ही होता है। आजकल के बच्चे माता-पिता को जबाव दे रहे हैं, इसका प्रमुख कारण है कि उन्हें धर्म की शिक्षा नहीं दी जा रही है। बच्चों को धर्म, शांति, सद्भाव, प्रेमभाव की शिक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू नहीं रहा तो हिंदुस्तान कैसे रहेगा। हमारी हस्ती मिटती नहीं, लेकिन सिमटती जा रही है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में स्त्री का दर्जा स्वर्ग से भी ऊंचा है। कोई भी व्यक्ति मां की आज्ञा के बिना संन्यास नहीं ले सकता। संन्यासी भी कभी अपनी मां के ऋण से मुक्त नहीं हो सकते। इससे पूर्व पुलिस कर्मी रीता देवी ने महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। शिक्षिका अमिता शुक्ला, श्रद्धा गुप्ता, डॉ. मेधा शर्मा ने भी संबोधित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से मुक्ता अग्रवाल और हर्षी अग्रवाल ने स्वामी यतींद्रानंद गिरि का शॉल ओढ़ाकर और गाय की प्रतिमा देकर सम्मान किया।
विज्ञापन




इस मौके पर पूर्व विधायक शकुंतला देवी, डॉ. राकेश मिश्रा, अनुपम अग्निहोत्री, कपिल अग्रवाल, राजीव शर्मा, आभा गुप्ता, मंजू आनंद, बबली सिंह, रजनी मेहरोत्रा, सुषमा बंसल आदि मौजूद रहीं। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्ष मधु सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें