फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक के पहिये में फंसा महिला का दुपट्टा, सड़क पर गिरकर मौत

Fri, 12 Apr 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मायके से पति के साथ लौट रही महिला का दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया। सिर के बल नीचे गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तिलहर की सिंह कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल बुद्धसेन गंगवार के बेटे अनिल की ससुराल खुदागंज क्षेत्र के गांव भुड़िया में है। अनिल की पत्नी 25 वर्षीय सुधा गंगवार मायके में थीं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर पर अनिल भुड़िया पहुंच गए। दवा दिलाने के लिए पत्नी को लेकर अनिल बाइक से तिलहर आ रहे थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव धनेला के सामने सुधा का दुपट्टा अचानक बाइक के पहिये में फंस गया। झटका लगने पर सुधा सड़क पर गिर गईं। अनिल की बाइक आगे निकल गई।
विज्ञापन


सड़क पर महिला को लहूलुहान अवस्था में देखकर पीछे से कार से आ रहे एलआईसी के अधिकारी रुक गए। पत्नी के पीछे न बैठे होने का अहसास होने पर अनिल लौटकर आए तो सुधा की हालत देखकर बेसुध हो गए। किसी तरह पत्नी को लेकर एक निजी डॉक्टर के यहां गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम सुधा का दोदराजपुर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें