फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मांझा की चपेट में आकर महिला का पैर जख्मी, सीएचसी पर भर्ती

Mon, 03 Feb 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंडा सीएचसी में भर्ती जावित्री देवी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बंडा। चीनी मांझा पर प्रतिबंध और हाल ही में एक सिपाही की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस की सख्ती के बावजूद भी उसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी। इस कारण रविवार शाम मोहल्ला बृजपाल नगर निवासी सुरेश की पत्नी जावित्री देवी चीनी मांझा की चपेट में आकर घायल हो गईं। वह किसी काम से बंडा चौराहे पर आईं थीं। बाद मेंं घर लौटते वक्त पूरनपुर मार्ग पर चीनी मांझा उनके पैर में फंस गया। वह मांझा अलग कर रही थी कि पतंगबाज ने उसे खींचा तो मांझे से उनके पैर का काफी हिस्सा कट गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सीओ निष्ठा उपाध्याय का कहना है कि पुलिस लगातार चीनी मांझा की तलाश कर रही हैं, लेकिन उसकी बिक्री के नए ठिकानों का सुराग नहीं मिल रहा है। सीओ के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि कोई बाहर से चीनी मांझा लाकर यहां बेच जाता है। ऐसे लोगों की गोपनीय तरीके से जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें