फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन में महिला के उठा पथरी का दर्द, मिला उपचार

Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सरयू-यमुना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14650) के कोच नंबर बी-1 में बर्थ नंबर 33 पर सफर कर रहीं कांति देवी के अचानक पथरी का दर्द उठ गया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी टीटीई को दी। टीटीई ने कंट्रोल रूम पर मामले की जानकारी दी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के 3:30 बजे जब ट्रेन पहुंची तो यहां डॉ. राजेंद्र माथुर, सोमवीर और जगदीश कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। दर्द से राहत मिलने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन 10 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें