तिलहर सीएचसी पर सावित्री की मौत की खबर पर पहुंचे परिजन। स्रोत: जागरुक पाठक
तिलहर। दिल्ली हाईवे स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रही मोहल्ला खलील कटरा निवासी जगदीश की 55 वर्षीय पत्नी सावित्री की हादसे में मौत हो गई।
मंगलवार सुबह लगभग छह बजे वह मंदिर से पैदल ही घर आ रही थीं। डिग्री कॉलेज के पास गांव बिलहरा मोड़ पर पीछे से आए एक वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सावित्री की मौत की सूचना पर अस्पताल में लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। मृतका के पुत्र दीपक ने बताया कि उनकी मां प्रत्येक मंगलवार को सुबह हनुमान मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने पैदल जाया करतीं थीं। उनकी मौत से पुत्र दीपक, मोहित, पुत्री रचना, चांदनी व मधु का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद