फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाघ दिखने पर दहशत में भागी महिला नाले में गिरी

Wed, 18 Sep 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बाघ देखने के बाद लोगों को जानकारी देती महिला। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
खुटार। बाघ दिखने के बाद खेतों की रखवाली कर रही महिला भागी तो नाले में जा गिरी। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और महिला को खेत से दूर ले गए।
विज्ञापन

गांव कुंभिया माफी निवासी गुड्डी देवी फत्तेपुर बीट के किनारे सरकारी नलकूप संख्या 17 के पास मजदूरी पर छुट्टा पशुओं से खेत की रखवाली करती हैं। मंगलवार शाम उनको खेत से कुछ दूर नाले में बाघ दिखा। दहशत में वह भागीं तो नाले में जा गिरीं। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेतों में मौजूद लोग लाठी-डंडे व फावड़े आदि लेकर मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही बाघ गन्ने के खेत में चला गया था।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष भी नलकूप के पास बाघ देखा गया था, लेकिन इसके बाद से बाघ नहीं दिखा था। किसानों ने बताया कि छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और रखवाली करने पर वन्य पशुओं से जान का खतरा बना हुआ है। अधिकारी और वनकर्मी चुप्पी साधे बैठे हैं। रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बाघ देखे जाने की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें