फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
जसपिंदर कौर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव ढुकुरी खुर्द का मामला
विज्ञापन

- भाई व पति के खेत पर जाने के बाद हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव ढुकुरी खुर्द निवासी मलकीत सिंह की पत्नी जसपिंदर कौर (21) ने शनिवार शाम को फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, घरेलू कलह के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

हापुड़ जिले के थाना किला के गांव तेजपुर निवासी जसपिंदर कौर की शादी 13 मई 2021 को हुई थी। वह मलकीत के साथ ढुकुरी खुर्द में झाले पर रहती थी। शनिवार शाम को मलकीत और उसका 11 साल का साला सहलदीप सिंह खेत पर काम कर रहे थे। तभी जसपिंदर कौर ने दरवाजा बंद कर दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। खेत से लौटने के बाद परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। दरवाजे को तोड़कर पति मलकीत सिंह अंदर पहुंचे तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। उसकी सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के मौसेरे भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि मलकीत और जसपिंदर में विवाद रहता था। आए दिन होने वाली घरेलू कलह के चलते जसपिंदर ने जान दे दी। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें