फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर जहर देने का आरोप

Sun, 19 Nov 2023 03:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

विवाहिता की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
प्रभा गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दामाद पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


मोहल्ला सराय कइयां निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी 35 वर्षीय प्रभा गुप्ता की शादी वर्ष 2011 में लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी नीरज गुप्ता से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे। पूरे परिवार का काम उनकी बेटी से जबरदस्ती कराते थे। मना करने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी।

ये भी पढ़ें- बरेली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या कर पुआल में जलाया, अधजली लाश बरामद
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार शाम को उनके दामाद का फोन आया कि उनकी बेटी को जहर देकर मार देंगे। इसके एक घंटा बाद फिर से फोन आया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। परिजनों के साथ वह आनन फानन मैगलगंज पहुंचे और बेटी को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ओमप्रकाश गुप्ता के बड़े बेटे ने बताया कि उसने थाना मैगलगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। प्रभा गुप्ता के दो बेटियां 10 वर्षीय लवन्या और आठ वर्षीय अंशिका हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें