फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 10 Nov 2023 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव खड़सारी निवासी अनिल की पत्नी नेहा (19) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल के लोग बुखार के चलते मौत होने की बात कह रहे हैं। जबकि मृतका के चाचा ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव गोकन निवासी गब्बर ने अपनी बेटी नेहा की शादी इस वर्ष 26 जनवरी को अनिल के साथ की थी। परिजन के अनुसार, नेहा को बुखार आने के बाद डॉक्टर को दिखाया था। सुधार नहीं होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां नेहा की मौत हो गई। दूसरी ओर मृतका के चाचा नन्हे ने बताया कि शादी में सामर्थ्य के हिसाब से दहेज दिया था, लेकिन अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। इसी के चलते बेटी की जहर देकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें