मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बजरिया निवासी सपना (32) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह करीब एक माह पूर्व मीरानपुर कटरा चौराहा पर मिली थी। बीमार होने पर वन स्टॉप सेंटर से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता उमाशंकर ने बताया कि छह साल पूर्व उसकी शादी राहुल से हुई थी। दो साल से वह पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। बच्चों व पति से अलग होने के कारण मानसिक रूप से परेशान थी और इलाज चल रहा था। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।