फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

सार

बृहस्पतिवार शाम तेज बारिश के बीच गांव सिकंदरपुर अफगानान में बिजली गिरने से खेत में पेड़ के नीचे खड़ीं गोरखा देवी (45) की मौत हो गई।शाम पांच बजे गोरखा देवी जानवरों के लिए चारा लेने घर से कुछ दूर गांव धिंयरा को जाने वाले रोड किनारे खेत से चारा लेने गईं थीं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार शाम तेज बारिश के बीच गांव सिकंदरपुर अफगानान में बिजली गिरने से खेत में पेड़ के नीचे खड़ीं गोरखा देवी (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल जांच की।
विज्ञापन

शाम पांच बजे गोरखा देवी जानवरों के लिए चारा लेने घर से कुछ दूर गांव धिंयरा को जाने वाले रोड किनारे खेत से चारा लेने गईं थीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से बचने के लिए गोरखा देवी खेतों में काम कर रहे पांच-छह लोगों के साथ पास खड़े पेड़ के नीचे बनी फूस की मड़ैया में खड़ी हो गईं थीं। गांव के रामलड़ैते ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली चमकी। वे लोग कुछ समझ पाते कि अचानक उनके साथ बैठीं गोरखा देवी गिरकर तड़पने लगीं। उनकी हालत देख सभी लोग सहम गए। मामला समझने के बाद वे लोग गोरखा देवी को लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेखपाल शशिकांत ने जांच के बाद रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है। गोरखा देवी के एक बेटा और पांच बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति गुरुशरण कुशवाहा के काम के सिलसिले में बाहर गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें