राजकुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे राकेश के भाई राजीव और भतीजे सुनील का फोन आया तो उन्होंने बताया कि राकेश ने लक्ष्मी को गोली मार दी है। यह सुनकर वे लोग निगोही आ गए। इससे पहले राकेश उनकी बहन को मेडिकल कॉलेज ले जा चुका था। राजकुमार ने बताया कि बहन की हत्या हुई है। देर शाम लक्ष्मी के मायके वाले तहरीर देने के लिए थाने पहुंचे थे।
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि महिला के पेट में गांठ थी। इसकी वजह से वह परेशान रहती थी। महिला ने मृत्यु पूर्व बयान दिए हैं कि उसने बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मार ली है। घर में ताला लगा होने की वजह से अभी तमंचा बरामद नहीं हो सका है। तमंचा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।