फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी महिला की मौत

Mon, 13 May 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
आसमा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। करीब 20 दिन पहले क्षेत्र के गांव मुड़िया नगला नाथ में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसी 42 वर्षीय आसमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी बिजली कर्मियों ने लाइन को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

20 अप्रैल को गांव निवासी बहार अहमद की पत्नी आसमा सुबह करीब आठ बजे किसी काम से छत पर गई थी, तभी वहां मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। घबराकर भागी आसमा छत के पास से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में फायदा नहीं होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में बहार के भाई राशिद द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने 28 अप्रैल को एनसीआर दर्ज कर ली।
बहार ने बताया कि शनिवार देर रात इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। मृतका के चार बेटे व एक बेटी है। शव के घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहार ने बताया कि उनकी छत से बमुश्किल दो से तीन फुट की दूरी से हाईटेंशन लाइन निकली है। इस लाइन से अन्य घरों को भी खतरा बना हुआ है। कई बार विभागीय अधिकारियों से हटवाने के लिए कहा गया, परंतु सुनवाई नहीं हुई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

-
जानकारी मिली थी कि महिला ने लोहे की रॉड बंदर को मारी थी। बंदर भाग गया और रॉड लाइन में टच हो जाने से महिला करंट से झुलस गई थी। जेई को मामले की जांच के लिए गांव भेजा गया है। लाइन हटवाने की संभावना को भी दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह, एसडीओ, बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें