फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, मौत

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव भुड़िया में रविवार की देर रात संदिग्ध हालात में एक महिला झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव भुड़िया निवासी संजीव कुमार की 25 वर्षीय पत्नी आरती रात करीब 12 बजे संदिग्ध हालत में झुलस गईं। उसे मोहम्मदी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर दिया गया। रात करीब ढाई बजे आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक आरती 95 फीसदी से अधिक जल गई थी। इलाज के दौरान दोहपर में आरती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार वाले घटना के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें