फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बन परिचित ने ठगा: शादी को लेकर परेशान है युवक, इसी बात का फायदा उठा शख्स ने उसके जज्बात से खेला

Fri, 23 Sep 2022 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जलालाबाद (शाहजहांपुर)

सार

शादी का झांसा देकर एक युवक को उसके परिचित ने ही ठग लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मालहूपुर निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है वह अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवक को उसके परिचित ने ही ठग लिया। परिचित का करीबी खुद महिला बनकर युवक से बातें करता रहता था। हकीकत पता लगने पर पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मालहूपुर निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है वह अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता है। मां की आंखें कमजोर होने से उन्हें बहुत कम दिखाई देता है। उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। गांव के एक व्यक्ति ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। उससे रुपये लेकर शादी कराने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गया और उस व्यक्ति ने एक साल में धीरे-धीरे कर उससे 30 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित के मुताबिक रुपये इकट्ठा करने के लिए उसने अपने घर में रखे गेहूं और बकरी तक बेच दी। अक्सर वह व्यक्ति उसकी बात किसी महिला से कराया करता था जिससे उसकी शादी कराने की बात कही जा रही थी।

विज्ञापन

एक साल बीतने के बाद भी जब शादी न हो सकी तो गांव निवासी व्यक्ति टालमटोल करता रहा। तब युवक ने गांव के कुछ लोगों को पूरी बात बताई। एक ग्रामीण ने जब महिला के बताए जा रहे मोबाइल नंबर का पता निकाला तो मालूम हुआ कि वह नंबर कांट थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी एक व्यक्ति का था। वही महिला की आवाज में उससे बात करता था। आरोप है कि पीड़ित युवक ने रुपये ठगने का विरोध किया तब गांव निवासी व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी एस. आनंद ने बताया कि तहरीर में लगाए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें