फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पानी घटने के साथ तिलहर-निगोही मार्ग पर शुरू हुआ आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। दो दिन पहले आई बाढ़ का पानी कम होने के साथ शनिवार से तिलहर-निगोही मार्ग पर आवागमन फिर शुरू कर दिया गया। इस बीच, राजस्व कर्मी और समाजसेवी संस्थाएं बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराने में जुटी हैं। इसके साथ ही जलभराव के कारण फसलें खराब होने से प्रभावित गांवों में लेखपाल और कानूनगो ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। खेतों में जलभराव के कारण जहां फसलें डूब गई हैं वहां जानवरों के लिए चारे की समस्या अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने बताया कि तीन दिन से बंद निगोही मार्ग से बाढ़ का पानी कम हो जाने के कारण उस पर यातायात बहाल करा दिया गया है। बताया कि कई दिन टापू बने रहे गांव धीमर गौंटिया और ढकिया रघा में अब स्थिति सामान्य है।
तिलहर ब्लाॅक के बाढ़ प्रभावित गांव बरहा मोहव्वतपुर, इसुरा, इटौआ, चितीबोझी, घनश्यामपुर, ढकिया रघा, बिरसिंहपुर, बिट्ठलपुर प्रहलादपुर, रटा, रटी, अजमाबाद, बिहारीपुर, प्रहलादपुर आदि बाढ़ प्रभावित गांवों में सैकड़ों एकड़ फसलें अभी जलमग्न हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव रटा, रटी, बिरसिंहपुर, अजमाबाद, बथुई अक्का में क्षेत्रीय लेखपाल अंशु बाजपेयी और कानूनगो जितेंद्र सिंह ने भोजन के पैकेट और राहत सामग्री बांटी। खुदागंज क्षेत्र में विधायक वीर विक्रम सिंह, एसडीएम अंजलि गंगवार और नायब तहसीलदार पूनम मधुकर ने बाढ़ प्रभावित गांंवों का दौरा कर पीड़ितों को भोजन पैकेट और राहत सामग्री उपलब्ध कराई। कुछ ग्राम प्रधानों और समाजसेवी संगठन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री व भोजन पैकेट देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें