फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नदियों में उफान कम होने के साथ अब आई दिक्कतों की बाढ़

विज्ञापन
जलालाबाद के गांव उइला में गिरी झोपड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नदियों में उफान कम होने के साथ जलालाबाद व कलान तहसील में गंगा, रामगंगा के तटीय इलाकों में लोगों को दिक्कतों की बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। तमाम गांवों के आसपास पानी भरा होने से वहां के स्कूल और बिजली लाइनें बंद हैं। करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में जलभराव से रास्ते अवरुद्ध हैं और फसलें डूबी हुई हैं। जैतीपुर क्षेत्र में रामगंगा की बाढ़ से पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे की एक लेन कट जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बाढ़ उतरने के बाद नजर आने लगी तटीय गांवों की बदहाली
जलालाबाद। रामगंगा की बाढ़ कम होने के साथ तटीय गांवों में बदहाली नजर आने लगी है। मंगलवार को रामगंगा उफनाने से क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांव पानी से चौतरफा घिर गये थे। कसारी खुर्द, कसारी बुजुर्ग, थाथरमई, नुरपुर करही, उइला, संगाहा, अतरी, चितरऊ आदि गांवों की बस्ती से पानी निकल चुका है। अब वहां कीचड़, गंदगी और बदहाल नाली-खड़ंजे लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं।
घरों की स्थिति रहने लायक नहीं है। अधिकांश घरों में अनाज, कपड़े, जानवरों का भूसा आदि जरूरत का सामान भीग जाने से गृहस्थी पटरी पर लाने में ग्रामीणों को समय लगेगा। उइला गांव में सोनपाल व ऋषि की झोंपड़ी समेत कच्चे मकान गिर गए। यही नहीं, बाढ़ प्रभावित गांवों में स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई और बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो जाने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बीईओ शाहीन अंसारी ने बताया कि आवागमन सुचारु न होने से कीलापुर खुर्द, थाथरमई और कसारी बुजुर्ग के स्कूल बंद हैं। ग्रामीणों के अनुसार रास्तों पर पानी होने से उइला, संगाहा और पहाड़पुर के स्कूल भी बंद हैं। क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। जेई गजेंद्र सिंह ने बताया कि पानी बढ़ जाने से खतरे की आशंका के चलते 18 गांवों में बिजली सप्लाई बंद है। उन्होंने बताया कि आज प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने गई टीम से स्थिति अनुकूल होने की जानकारी मिलने पर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों से मिले विधायक
जलालाबाद। विधायक हरिप्रकाश वर्मा शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के साथ बाढ़ प्रभावित कसारी बुजुर्ग, तिकोला व खंडहर क्षेत्र में जाकर पीड़ितों से मिले। उन्होंने ग्रामीणाें को हर संभव सहायता जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डिंपल गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, आदि भाजपा नेताओं के अलावा एसडीएम उत्सव आंनद, नायब तहसीलदार रोहित कटियार मौजूद रहे। संवाद

जलालाबाद के गांव उइला में गिरी झोपड़ी। संवाद

जलालाबाद के गांव उइला में गिरी झोपड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें