फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्दी की दस्तक, दिल काे लेकर बरतें सावधानी

Sun, 05 Nov 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मे​डिकल कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी के दस्तक देते ही लोगों को अपने दिल को लेकर खास सतर्क रहने की जरूरत है। सर्द मौसम में हृदयाघात के मामले काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। रक्तवाहिनियों में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय के कई रोग घेरने से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता है। विशेषज्ञ के अनुसार, खानपान व अन्य सतर्कता बरतकर हृदयाघात से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दी के मौसम में दिल की धमनियों के सिकुड़ने के कारण दिल को खून को पंप करने के लिए ज्यादा ताकत लगाना पड़ती है। दिल पर दबाव बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बन जाता है। हृदयाघात से बचने के लिए लोगों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार बताते हैं कि सर्दी में शरीर का तापमान सामान्य रहना चाहिए। गर्म कमरे से अचानक से सर्दी में आने से दिल पर असर पड़ता है। घर से निकलते समय पूरे कपड़े पहनेें। दिन में मौसम गर्म रहता है लेकिन शाम होते ही ठंड गहराने लगती है। ऐसे में कम कपड़े पहनना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
-सर्दी में खान-पान का विशेष ध्यान रखें, तली-भुनी, चिकनाई व मसालेदार चीजों से परहेज करें।
-हरी सब्जियों और ताजे फल का सेवन करें, नियमित रूप से व्यायाम करना भी जरूरी है।
-ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की दवा खाने वाले अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।
-नियमित टहलने जाएं, तेज गति से चलने से दिल की धमनियों में छोटी-मोटी रुकावट दूर हो जाती है।
-नमक का प्रयोग कम करें, चाय व रोटी में नमक नहीं डालें। नमक व मसाले कम खाने से ब्लड प्रेशर की दवाई कम हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें