शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान के दिन से 48 घंटे पहले से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। शाहजहांपुर की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग आदि की थोक-फुटकर दुकानें मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व यानी 12 फरवरी को शाम छह बजे से 14 फरवरी की शाम मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी। 20 फरवरी को जनपद के सीमावर्ती जिले फर्रुखाबाद में मतदान होना है। इसके मद्देनजर 18 फरवरी की शाम छह बजे से 20 फरवरी को मतदान समाप्ति तक सीमा से आठ किलोमीटर की परिधि में आने वाली शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 23 फरवरी को हरदोई, खीरी एवं पीलीभीत में मतदान के मद्देनजर 21 फरवरी की शाम छह बजे 23 फरवरी को मतदान समाप्त होने तक आठ किलोमीटर की परिधि में दुकानें बंद रहेंगी। इसी प्रकार दस मार्च को मतगणना के दिन सभी दुकानें बंद रहेंगी।