फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षा तथा संस्कृति के क्षेत्र में मिलकर करेंगे कार्य

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में एएमयू हस्ताक्षरित करते प्रो. अनुराग अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
- एसएस कॉलेज के कॉमर्स विभाग और नोबल अकादमी, नेपाल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने के लिए नेपाल और ओमान के शिक्षाविद् भारत पहुंचे। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग और नेपाल की नोबल एकेडमी के मध्य एक समझौता पत्र हस्ताक्षर किया गया। समझौते पत्र के द्वारा दोनों संस्थाओं के बीच यह निश्चित किया गया कि वे शिक्षा तथा संस्कृति के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे।
महाविद्यालय की ओर से प्रो. अनुराग अग्रवाल और डॉ. संतोष प्रताप सिंह ने लखनऊ हवाई अड्डे पर शिक्षाविदों का स्वागत किया। महाविद्यालय पहुंचने पर लॉ कालेज के प्राचार्य डॉ. जेएस ओझा, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. रूपक श्रीवास्तव तथा रवि सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट करके अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय द्वारा, विदेशी विद्वानों को मुमुक्षु शिक्षा संकुल की सभी शैक्षिक संस्थाओं का भ्रमण कराया गया। श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ में सभागार पुस्तकालय, कक्षाएं, क्रीड़ा कक्ष आदि दिखाए गए। इस दौरान डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. संध्या मौजूद रहीं। स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह यादव और मेजर अनिल मालवीय ने कॉलेज के संसाधनों को दिखाया। दल ने संस्कृत महाविद्यालय और दिव्यधाम का भ्रमण किया। संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिनाथ झा ने विस्तार से बताया। एसएस कॉलेज में प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने उसका स्वागत किया। वहीं समझौता पत्र पर नोबल अकादमी, पोखरा, नेपाल के अध्यक्ष, डॉ. विशेश्वर आचार्य तथा कार्यकारी निदेशक डॉ. सिया लामिक्षाने एवं एसएस कॉलेज की ओर से प्राचार्य प्रो. आरके आजाद और उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें