फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जाम से मिलेगी निजात, नौ रूटों पर ई-रिक्शा संचालन की कार्ययोजना तैयार

Fri, 26 Jul 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगरीय क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा संचालन के लिए कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में ई-रिक्शा यूनियन कमेटी के सदस्यों से सुझाव लेने के उपरांत नौ रूटों पर ई-रिक्शा चलाने की सहमति बनी है। रूट चुनने का अधिकार संबंधित चालक को मिलेगा। एक रूट पर चार सौ रिक्शों को चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीओ सिटी सौम्या पांडेय और सीओ यातायात अमित चौरसिया ने रूट तय करने को सुझावों पर चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि ई-रिक्शा की रूट व्यवस्था के लिए नौ रूट तय किए गए। सप्ताह में मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार को कैंप लगाकर ई-रिक्शों के फार्मों का सत्यापन कर रूट नंबर आवंटित होगा। यातायात पुलिस मंगलवार को जीआईसी कॉलेज, बुधवार को बरेली मोड़, बृहस्पतिवार को हथौड़ा चौराहा पर कैंप लगाएगी। कैंप में पहले आने वाले चालक को नौ रूटों पर सुविधाजनक रूट आवंटित किया जाएगा। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शे एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण करा लें। बिना पंजीकृत रिक्शा नहीं चलेगा। निर्धारित रूट पर ई-रिक्शे पर चार सवारी बैठाएगा। चालक की बगल में कोई सवारी नहीं बैठेगी। नाबालिग के रिक्शा चलाते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के बाद एक सितंबर से ई-रिक्शा का संचालन तय रूटों पर होगा। बैठक में एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय, टीएसआई बाल किशन यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें